एसपी के मुताबिक, पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि इनके गैंग का मुखिया आशीष सिंघल है, जो इनसे अपने आई पैड, मोबाइल पर क्रिक लाइन एप डाउनलोड कराता है और अपने ग्राहकों को भी इस एप को डाउनलोड करवाता है। इनके मोबाइल भी उसी के पास थे। रविवार की रात को चल रहे टी-20 मैच पर आरोपी ऑनलाइन प्रत्येक ओवर पर हार-जीत की बाजी लगा रहे थे और अपने ग्राहकों से भी लगवा रहे थे। हार-जीत के रुपयों का लेन-देन ऑनलाइन पेटीएम एप से कर रहे थे।
यह भी पढ़ें: Meerut: मुंह में कपड़ा ठूंसकर महिला को मारने का प्रयास, तड़पती रही विवाहिता, पति व सास-ससुर के खिलाफ केस दर्ज
वहीं रविवार रात को एशिया कप के श्रीलंका व पाकिस्तान के फाइनल मैच में करीब 1.80 लाख रुपये का लेन-देन होना पाया। इससे पूर्व में भी आरोपी ने आस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड क्रिकेट मैच में अपने साथियों के साथ मिलकर ऑनलाइन करीब तीन लाख रुपये का सट्टा लगाया था। इनके ग्राहक शामली, मुजफ्फरनगर व गाजियाबाद जिले के रहने वाले हैं। पुलिस ने गिरफ्तार तीनों आरोपियों का चालान कर दिया है।