फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के नाम पर ठगी के तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। शादी कराने के नाम पर ठगी के मामले में पुलिस ने दो महिलाओं सहित तीन आरोपियों गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से ठगी के 70 हजार रुपये भी बरामद कर लिए।
विज्ञापन

ऊंचागांव निवासी श्रवण कुमार उर्फ मिन्नु ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था कि 30 जुलाई को उसके घर पर गांव अंबेहटा थाना कांधला निवासी शमशाद आया, जिसके साथ दो महिलाएं भी थी। शमशाद ने उसकी शादी कराने की बात करते हुए 70 हजार रुपये की मांग की। उसने आरोपियों को 70 हजार रुपये दे दिए। सोमवार को उसने जब शमशाद से शादी की बात की तो आरोपी ने शादी कराने से इंकार कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी शमशाद व महिला परवीन निवासी गांव अंबेहटा थाना कांधला व सोनिया निवासी नरेला चौकी के पास सेक्टर 5 दिल्ली को कांधला तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से ठगे गए 70 हजार रुपये भी बरामद कर लिए। आरोपियों ने बताया कि वे आसपास के इलाकों में उन लोगों की जानकारी लेते थे, जिनकी शादी नहीं हो रही थी। फिर शादी के इच्छुक लोगों से संपर्क करके गिरोह में शामिल महिला से किसी धार्मिक स्थान पर शादी करा देते थे। बाद में किसी बहाने से महिला को अपने साथ ले जाते थे तथा फिर वापस नहीं लौटते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें