फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वी यमुना नहर पर बनेंगे दो पुल

Wed, 30 Mar 2016 01:47 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
शामली में निर्माणाधीन विकास भवन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शामली। जिला मुख्यालय को जोड़ने वाली पूर्वी यमुना नहर की दोनों पटरी को पांच मीटर चौड़ा बनाकर नहर पर दो नये पुल का निर्माण कराया जाएगा। 
विज्ञापन


पूर्वी नहर के किनारे ग्राम मुंडेट, बधेव, गोहरनी, भैसवाल में जिला मुख्यालय व जिला स्तरीय अधिकारियों के आवास, जिला अस्पताल प्रस्तावित हैं। सोमवार को डीएम कैंप कार्यालय में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक में सांसद हुकुम सिंह ने सवाल किया था कि जिला मुख्यालय जाने के लिए पूर्वी यमुना नहर की पटरी खस्ताहाल में है।

आम नागरिकों को जाने के लिए नहर की पटरी को सड़क के रूप में क्यों नहीं निर्माण किया जा रहा है। पूर्वी यमुना नहर खंड के अधिशासी अभियंता मनोज शाहू ने बताया कि पूर्वी यमुना नहर खंड के कार्यालय के सामने से दोनों ओर पटरी को पांच मीटर चौड़ा बनाया जाएगा। पटरी पर चलने वाले वाहनों को नहर में गिरने से बचाने के लिए दो फुट ऊंचा दीवार के रूप में पक्का डोला बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नहर के अंदर चार किमी अंदर दोनों ओर पक्का करने और कलक्ट्रेट-विकास भवन के पास पूर्वी यमुना नहर पर दो सेतु का निर्माण करने की योजना है। नहर खंड कार्यालय ने पूर्वी यमुना नहर के सौंदर्यीकरण, दो सेतु, दोनों पटरी के निर्माण पर 44 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट डीएम के माध्यम से उत्तर प्रदेश शासन को भेज दिया है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें