फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवेश परीक्षा देकर निकले अभ्यर्थियों के चेहरों पर छाई खुशी

विज्ञापन
शामली आरके इन्टर कॉलेज में ज्वाहर नवोद्वय विद्यालय की प्रवेश परिक्षा देते छात्र छात्राएं - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। जवाहर नवोदय विद्यालय की कक्षा छह के लिए हुई प्रवेश परीक्षा देकर बाहर निकले अधिकांश अभ्यर्थियों के चेहरे खुशी से चमक रहे थे। कुछ ने गणित के सवालों को कुछ कठिन बताया। अभ्यर्थियों ने बताया कि उन्होंने सभी 80 प्रश्नों को हल किया है। उम्मीद है कि परीक्षा में उन्हें सफलता जरूर मिलेगी।
विज्ञापन

आरके इंटर कालेज शामली में परीक्षा देकर बाहर आई ज्योति निवासी खेड़ीकरमू ने बताया कि वह गांव में प्राथमिक विद्यालय नंबर दो में कक्षा पांच में पढ़ती है। उसने सभी 80 सवालों को हल किया है। उसे उम्मीद है कि परीक्षा में बेहतर अंक आने पर सफलता मिलेगी।
गांव भैंसवाल निवासी देव ने बताया कि वह पब्लिक स्कूल में कक्षा पांच में पढ़ता है। उसने हिंदी और मैथ्स के सभी सवालों को हल किया है। उसे उम्मीद है कि अच्छे अंक आएंगे और प्रवेश मिलने में सफलता मिलेगी। गणित के सवाल कुछ उलझाऊ थे।
विज्ञापन

शामली की अग्रवाल कालोनी निवासी आदित्य अरोरा ने बताया कि वह कैराना रोड स्थित पब्लिक स्कूल में पढ़ता है। उसने सभी 80 सवाल हल किए है। उसका कहना है कि हिंदी और मैथ्स में उसके एक दो सवाल ही गलत हो सकते हैं, लेकिन अपनी तरफ से उसने पूरी कोशिश की है।
प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने वाली भैंसवाल निवासी मानसी ने बताया कि उसने इस परीक्षा के लिए तैयारी की थी। उसने भी सभी सवाल हल किए हैं। उसे उम्मीद है कि अच्छे अंक मिलेंगे।
प्राथमिक विद्यालय में कक्षा पांच में पढ़ने वाले गांव कुड़ाना निवासी अंकुश ने बताया कि सभी प्रश्नों को हल किया और उसे अच्छे अंक मिलेंगे। इसी गांव की वंशिका ने बताया कि सभी 80 सवालों को हल किया है। मैथ्स में रीजनिंग के सवालों को हल करने में थोड़ा समय जरूर लगा, लेकिन उसे पूरी उम्मीद है कि उसे सफलता जरूर मिलेगी।

शामली आरके इन्टर कॉलेज में ज्वाहर नवोद्वय विद्यालय की प्रवेश परिक्षा के दौरान निरिक्षण करते डी?- फोटो : SHAMLI

शामली आरके इन्टर कॉलेज में ज्वाहर नवोद्वय विद्यालय की प्रवेश परिक्षा के दौरान निरिक्षण करते डी?- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें