फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेंटीलेटर तो हैं लेकिन तकनीशियन नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के चलते स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी पूरी होने का दावा किया है। जिला अस्पताल में 24 वेंटीलेटर उपलब्ध हैं, लेकिन तकनीशियन की नियुक्ति न होने से इनका पूरा लाभ मरीजों को मिलने पर संशय बना हुआ है।
विज्ञापन

देश में केरल, महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में कोरोना के केस फिर से बढ़ने शुरू हो गए हैं। तीसरी लहर की आशंका को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी करने का दावा किया है। जिला संयुक्त चिकित्सालय में 24 वेंटीलेटर उपलब्ध है, लेकिन तकनीशियन की नियुक्ति नहीं होने से इन्हें चलाने की समस्या बनी है। कोरोना की दूसरी लहर में सांस लेने में परेशानी वाले मरीजों की संख्या बढ़ी तो मात्र पांच वेंटीलेटर ही सेफ मोड पर चालू किए गए थे। इसकी वजह तकनीशियन न होना रहा है। उस समय सहारनपुर में तैनात वरिष्ठ निश्चेतक डॉ. जगमोहन को कोविड अस्पताल से संबद्ध किया गया था।
जिला अस्पताल में अभी तक भी तकनीशियन की नियुक्ति नहीं हो पाई है, जिससे जिला अस्पताल में उपलब्ध वेंटीलेटर का पूरा लाभ मरीजों को मिलने पर संशय बना हुआ है। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. सफल कुमार ने बताया कि वेंटीलेटर चलाने के लिए अभी तक तकनीशियन की नियुक्ति नहीं हुई है। लखनऊ से वेंटीलेटर चलाने का प्रशिक्षण देने के लिए दो स्वास्थ्यकर्मियों के नाम मांगे गए थे। कोविड अस्पताल में काम करने वाले दो स्वास्थ्यकर्मियों के नाम भेजे गए हैं। प्रशिक्षण के लिए अभी तिथि निर्धारित नहीं हुई है।
विज्ञापन

------
पीकू वार्ड में लगाए 10 वेंटीलेटर
शामली। कोरोना की तीसरी लहर में बच्चों पर ज्यादा असर होने की आशंका के चलते जिला अस्पताल में 40 बेड का पीडियाट्रिक इंटेसिव केयर यूनिट (पीकू) बनाया गया है। सीएमएस डॉ. सफल कुमार ने बताया कि पीकू वार्ड में 100 बेड का आईसीयू बनाया गया है। इसमें 10 वेंटीलेटर लगाए गए हैं। 10 बेड का हाई डिपेंसी यूनिट (एचडीयू) और 20 बेड का आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है। इसके अलावा कोविड अस्पताल में 200 बेड की व्यवस्था है, जिनमें 105 बेड पर सेंट्रल ऑक्सीजन सप्लाई की सुविधा है। इसके साथ ही पोस्ट कोविड वार्ड भी बनाया गया है, जिसमें कोरोना से ठीक होने के बाद अगर किसी मरीज को परेशानी होती है तो उस वार्ड में भर्ती कर उपचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें