फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे किनारे रखे ट्रांसफार्मर में चोरी, कई क्षेत्रों की बत्ती हुई गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद। कस्बे में पुराने बस के पास विद्युत ट्रांसफार्मर से शनिवार रात बदमाश तांबे का तार व तेल चोरी कर ले गए । जिससे कई मोहल्लों में अंधेरा पसर गया।
विज्ञापन

जलालाबाद के पुराने बस अड्डे के पास तालाब के निकट विधुत विभाग का 400 केवी का ट्रांसफार्मर रखा हुआ था। जिससे कस्बे के कई मोहल्लों में विद्युत आपूर्ति की जाती है। शनिवार की रात्रि बदमाशों ने चलती हुई विद्युत लाइन से ट्रांसफार्मर खोलकर उसमें से तांबे का तार व तेल चोरी कर लिया। जिस कारण कस्बे के कुरैशियान चौक, गढ़ी मोहल्ला और बड़े स्कूल के आसपास के क्षेत्रों में अंधेरा छा गया। रविवार को भी लोगों को बिजली आपूर्ति ठप होने से लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। सुबह अवर अभियंता को उपभोक्ताओं ने विद्युत आपूर्ति रात्रि दो बजे से न होने की सूचना दी। इस पर ऊर्जा निगम के अवर अभियंता को ट्रांसफार्मर से सामान चोरी होने का पता लग सका। नगर पंचायत अध्यक्ष चौधरी अब्दुल गफ्फार ने विद्युत विभाग से शीघ्र नया ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें