फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: फिर बदला माैसम...रात को तेज हवा के साथ हुई बूंदाबांदी

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिले के मौसम में बदलाव आया है। सुबह के समय आसमान में बादल छाये रहे। इसके बाद धूप निकली। रात को हल्की बूंदाबांदी हुई। खेतों में गेहूं की थ्रेसिंग का कार्य बाधित हो गया है।
विज्ञापन

जिले के आए दिन मौसम में बदलाव आ रहा है। कभी तेज धूप निकलती है तो कभी आसमान में बादल छा जाते हैं। रविवार को भी सुबह के समय आसमान में बादल छाये रहे। 11 बजे के बाद ही धूप निकली। इसके बाद कभी धूप तो कभी हल्के बादल छाने का सिलसिला दिनभर चलता रहा। दोपहर में धूप तेज होने से गर्मी से लोग परेशान रहे।
हवा की गति दस किलोमीटर प्रति घंटा की गति से चलती रही। तेज हवा चलने से सड़कों पर धूल उड़ने से लोगों को आने जाने में परेशानी हुई। इसके साथ ही खेतों में पछेती गेहूं की कटाई का कार्य अंतिम चरण में चल रहा है, लेकिन तेज हवा के कारण गेहूं की थ्रेसिंग का कार्य बंद रहा।
विज्ञापन

किसान हवा की गति कम होने का दिनभर इंतजार करते रहे। अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही के अनुसार, कल बूंदाबांदी के आसार है। हवा भी चल सकती है। रात को तेज हवा के साथ बूंदाबंादी रही। थ्रसिंग कार्य प्रभवित होे से किसान परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें