फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: रिमझिम फुहारों से मौसम हुआ सुहाना, तापमान तीन डिग्री गिरा

Sun, 06 Sep 2026 12:46 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
शामली में रिमझिम बारिश के दौरान जाते लोग। संवाद
विज्ञापन
शामली। जिले में शनिवार सुबह से लेकर दोपहर तक रुक-रुककर हुई रिमझिम फुहारों से मौसम सुहाना बन गया। इसके बाद शाम तक बादल छाए रहे। इससे अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई जबकि न्यूनतम तापमान स्थिर बना है।
विज्ञापन

शनिवार सुबह को बादल छाने के साथ ही रिमझिम फुहारें कभी हल्की तो कभी तेज चलती रही। दोपहर दो बजे तक रुक-रुककर बूंदाबांदी हुई। इससे लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिली। शाम तक आसमान में घने बादल छाने से बारिश होने की संभावना बनी रही। मौसम में आए बदलाव में अधिकतम तापमान 31 डिग्री से कम होकर 28 जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस स्थिर बना रहा। सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय मेरठ की मौसम वैज्ञानिक डॉ. श्वेता सिंह ने बताया कि रविवार को बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें