फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: यमुना नदी का जलस्तर 70 सेमी बढ़कर 230.37 मीटर पर पहुंचा

विज्ञापन
कैराना में बहती यमुना नदी-संवाद
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कैराना। हथिनीकुंड बैराज से छोड़े गए पानी का असर शनिवार सुबह यमुना नदी पर साफ दिखाई दिया। एक दिन पहले छोड़े गए 51,502 क्यूसेक पानी प्रति सेकेंड के दबाव से नदी का जलस्तर 70 सेंटीमीटर बढ़कर 230.37 मीटर तक पहुंच गया। शुक्रवार को जलस्तर 229.67 मीटर था।
पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में रुक-रुक कर हो रही बारिश से यमुना नदी के जलस्तर में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। शुक्रवार सुबह हथिनीकुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद जलस्तर बढ़ा और शनिवार सुबह 8 बजे तक यह 230.37 मीटर दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यमुना नदी का चेतावनी बिंदु 231 मीटर और खतरे का निशान 231.50 मीटर है। शनिवार सुबह 8 बजे हथिनीकुंड बैराज से फिर से 49,573 क्यूसेक पानी प्रति सेकेंड डिस्चार्ज किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें