फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: 15 जुलाई तक हैंडओवर होगा दोमंजिला जिला उद्योग केंद्र कार्यालय भवन

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। कंडेला औद्योगिक क्षेत्र में नवीन जिला उद्योग केंद्र का निर्माण पूरा चुका है। निर्माण एजेंसी ने नवीन जिला उद्योग केंद्र के कार्यालय भवन को आगामी 15 जुलाई तक हैंडओवर हो जाएगा।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर जिले में शामिल शामली का कंडेला औद्याेगिक आस्थान वर्ष 1984 से चला आ रहा था। जिसमें 40 औद्योगिक इकाइयां काम कर रहीं थीं। 28 सितंबर 2011 को शामली नया जिला घोषित के बाद जिला उद्योग केंद्र कार्यालय का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। ढाई साल पहले शामली जिले के उद्योग केंद्र का प्रस्ताव को मंजूरी हुई थी। कंडेला औद्योगिक आस्थान में 155 औद्योगिक इकाई कार्यरत है। शासन ने जिला उद्योग केंद्र के लिए धनराशि स्वीकृत करते हुुए निर्माण एजेंसी नामित कर कार्य शुरु करने का निर्देश दिए थे। शासन के निर्देश पर दुमंजिला जिला उद्योग केंद्र का निर्माण पूरा हो चुका है। जिला उद्योग केंद्र की महाप्रबंधक जस्मिन फौजदार ने बताया कि 15 जुलाई तक जिला उद्योग केंद्र हैंडओवर हो जाएगा। कानपुर निदेशालय से शामली जिला उद्योग केंद्र में महाप्रबंधक समेत दस पद नए सृजित करके तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें