फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी बोले, सुरक्षित नहीं हम

Wed, 28 Jun 2017 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
revel - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। शहर की पाश कालोनी कमला में व्यापारी के यहां हुई चोरी को लेकर व्यापारियों में आक्रोश है। मंगलवार शाम व्यापारियों ने इकट्ठा होकर शामली कोतवाली में हंगामा किया और कोतवाली प्रभारी का घेराव किया। कहा कि अपराध बढ़ रहे है, व्यापारी सुरक्षित नहीं है। 
विज्ञापन


कमला कॉलोनी निवासी व्यापारी सतीश जैन के रविवार रात नकदी और जेवरात सहित करीब साढ़े पांच लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया गया था। मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद पुलिस जांच कर रही है। वहीं, मंगलवार को व्यापारियों ने शामली कोतवाली में पहुंचकर नवनियुक्त कोतवाली प्रभारी अवनीश गौतम का घेराव किया।

व्यापारियों ने चोरी की घटना पर रोष जताया। कहा कि पुलिस रात में गश्त नहीं करती है, जिस कारण चोर वारदात को अंजाम दे रहे हैं। व्यापारियों ने सतीश जैन के यहां पर हुई घटना के खुलासे की मांग की। व्यापारी नेता अंकित गोयल और मोहित जैन ने कहा कि व्यापारी शामली में सुरक्षित नहीं है।
विज्ञापन


चोरी की घटनाओं में बढ़ोत्तरी में पुलिस की लापरवाही जिम्मेदार है, क्योंकि पुलिस प्रभावी रूप से गश्त नहीं कर रही है। कोतवाली प्रभारी अवनीश गौतम ने आश्वासन दिया कि वारदात का शीघ्र खुलासा किया जाएगा। मोहित जैन, आलोक जैन, पवन संगल, अनुराग आदि रहे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें