फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हथियारों के बल पर चालक को बंधक बनाकर टेंपो लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
हथियारों के बल पर चालक को बंधक बनाकर टेंपो लूटा
विज्ञापन

जलालाबाद(शामली)। जलालाबाद-गंगोह मार्ग पर रेलवे फाटक के निकट मंगलवार की देर रात चालक को बंधक बनाकर हथियार बंद बदमाश टेंपो लूटकर फरार हो गए। चालक किसी तरह बंधनमुक्त होकर पुलिस चौकी पहुंचा और घटना की सूचना दी।
विज्ञापन

पीड़ित सोमपाल निवासी कादरगढ़ सहारनपुर ने बताया कि मंगलवार की देर शाम तीन लोगों ने उसका टेंपो सरसावा से जलालाबाद के लिए पशु लाने के लिए बुक किया था। जब वह रात्रि 9 बजे के आसपास जलालाबाद रेलवे फाटक के पास पहुंचे, तो इन लोगों ने हथियारों के बल पर उसे आतंकित करते हुए टेंपो रुकवा लिया। उसके हाथ-पैर बांधकर पास ही गन्ने के खेत में फेंक दिया। उसका मोबाइल व टेंपो लेकर फरार हो गए। किसी तरह बंधन मुक्त होकर वह जलालाबाद चौकी पहुंचा। मामले की जानकारी मिलने पर चौकी प्रभारी सचिन पूनिया मय फोर्स के घटना स्थल पर पहुंचे और आस-पास के क्षेत्रों में कांबिंग की। बदमाशों का कुछ पता नहीं चला। चौकी प्रभारी सचिन पूनिया ने बताया कि घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। जांच की जा रही है सही तथ्य सामने आते ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें