फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: बारिश थमने के बाद निकली धूप

Thu, 30 Jul 2026 12:56 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिले में बारिश थमने के बाद फिर से तापमान बढ़ गया है। सुबह से धूप निकलने से उमस भरी गर्मी में लोग परेशान रहे। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई जबकि न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव नहीं आया।
विज्ञापन

जिले में मंगलवार को बारिश हुई। बारिश होने से तापमान में गिरावट होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली थी। बुधवार सुबह से चिलचिलाती धूप निकली। धूप निकलने के साथ ही मौसम में नमी होने से उमस बन गई। पसीने की चिपचिपाहट बनने से लोग उमस भरी गर्मी से परेशान रहे। दोपहर दो बजे तक तेज धूप रहने से लोग बचाव के लिए सिर व मुंह पर कपड़ा लपेटकर जाते हुए नजर आए। दोपहर बाद कुछ देर के लिए हल्के बादल छा गए लेकिन फिर शाम तक धूप निकली रही। मौसम में आए बदलाव के कारण पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में तीन डिग्री की वृद्धि होकर 33 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया जबकि न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव नहीं आने पर 27 डिग्री सेल्सियस बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें