फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानों से आंदोलन को सफल बनाने का आह्वान

Sat, 10 Dec 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
meeting - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। अखिल भारतीय प्रधान संगठन की बैठक में सभी प्रधानों से 14 दिसंबर को दिल्ली में होने के वाले प्रदर्शन में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय महासचिव नानकचंद्र शर्मा ने कहा कि प्रदेश में 13 दिसंबर 2015 को ग्राम पंचायत का गठन हुआ था। पूरे एक वर्ष बाद भी प्रदेश सरकार व केंद्र सरकार की उदासीनता के कारण 14वें वित्त आयोग का एक भी रुपया खर्च नहीं किया गया।

यह ग्राम प्रधानों के खिलाफ साजिश है। वहीं, प्रधान संगठन ग्राम पंचायतों को सशक्त करने व संविधान में प्रदत्त अधिकार दिलाने के लिए पिछले चार माह से संघर्ष कर रहा है। प्रदेश के 75 जिलों के जिलाधिकारियों के माध्यम से केंद्र व प्रदेश सरकार को ज्ञापन दिया गया है। ग्राम विकास के लिए पंचायतों का सशक्त होना जरूरी है।
विज्ञापन


संगठन 14 दिसंबर को दिल्ली के लाल कटोरा स्टेडियम में सरकार के प्रदर्शन करेंगे। जिसमें प्रदेश के 59 हजार ग्राम प्रधान भाग लेंगे। उन्होंने जिले के सभी प्रधानों से धरने को सफल बनाने का आह्वान किया। इस दौरान मौके पर मुख्य रूप से शामिल होने वालों में राजीव शास्त्री, कंवरपाल, अनसार, नरेश, नितिन, योगेश, गौतम, ईश्वरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें