फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेक लेकर जूता पॉलिश कर रहा चौसाना का ज्ञासन

Fri, 09 Dec 2016 11:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
positive news - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चौसाना। कैशलेस व्यवस्था को बढ़ावा देने में चौसाना के ज्ञासन ने अनूठी मिसाल पेश की है।  जूता पॉलिश करने पर उसे सिर्फ 10 रुपये मिलते हैं और यदि कोई चेक से भुगतान देना चाहे, तो उसे भी मनाही नहीं है। चौसाना क्षेत्र में ज्ञासन के इस प्रयास की खूब चर्चा हो रही है। 
विज्ञापन


दरअसल, नोटबंदी के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से अपील कर कहा था कि कैशलेस व्यवस्था को बढ़ावा दें तथा अपने मोबाइल को बटुआ के रूप में इस्तेमाल कर ऑनलाइन पेमेंट करें। साथ ही व्यापारियों से चेक से भुगतान की आदत डालने का भी आह्वान किया गया। नोटबंदी के बाद देशभर में हो हल्ला मचा हुआ है।

कैश लेने के लिए बैंकों के बाहर भीड़ हंगामा तक कर रही है, लेकिन चौसाना निवासी जूता पॉलिश करने वाले ज्ञासन ने कैशलेस व्यवस्था को बढ़ावा देने का भागीदार बनकर अनूठी मिसाल पेश की है। दो दिन से वह चेक से भी भुगतान ले रहा है। ज्ञासन का कहना है कि उसके पास अभी तक दो लोगों ने जूता पॉलिश कराकर चेक से भुगतान किया।
विज्ञापन


दोनों चेक 10-10 रुपये के मिले हैं। ज्ञासन ने बताया कि वह इन चेक को अपने बैंक खाते में जमा करके भुगतान लेगा। एक सवाल के जवाब में उसने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कहने के बाद ही उसने भी मन बना लिया कि कैशलेस व्यवस्था में भागीदार बनूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें