फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वुशू प्रतियोगिता में छात्रों ने जीते पदक

Sat, 07 Jan 2017 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। आगरा में आयोजित तीन दिवसीय 15वीं सीनियर वुशू प्रतियोगिता में जनपद के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग करते हुए अपनी प्रतिभा दिखाकर पदक जीतकर जनपद का नाम रोशन किया। 
विज्ञापन


जिला वुशू उपाध्यक्ष अमीर आलम व जिला वुशू सचिव सरगम सैनी ने बताया कि आगरा में तीन दिवसीय वुशू प्रतियोगिता में रुचिन कुमार ने 48 किग्रा भार में प्रथम स्थान प्राप्त किया। अरुण ने 48 किग्रा में तृतीय स्थान, मौ. आजम ने 56 किग्रा में और आमीर खान ने 72 किग्रा में चतुर्थ स्थान प्राप्त किया।

खिलाड़ियों के जनपद पहुंचने पर जिला वुशू अध्यक्ष अरविंद संगल व वुशू उपाध्यक्ष ने खिलाड़ियों का स्वागत किया। इस दौरान वुशू कोच रुकसाना बेगम,
कुश्ती कोच प्रदीप कुमार, कबडडी कोच संजीव कुमार व प्रधानाचार्य बिग्रेडियर कॉलेज सनत कुमार आदि मौजूद रहे।

ऊंची और लंबी कूद में दिखाया हुनर
जलालाबाद। ग्रीन वेल्ली पब्लिक जूनियर हाई स्कूल में हुई दो दिवसीय खेलकूद  प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। शुभारंभ कबड्डी मैदान पर स्कूल प्रबंधक प्रवीण शर्मा ने किया।
विज्ञापन


सबसे पहले छात्राओं ने कबड्डी की पारी खेलकर अपना जोहर दिखाया। इसमें कबड्डी टीम की कप्तान रितिका को टीम में प्रथम स्थान प्राप्त किया लड़कों की टीम में अभिषेक की टीम प्रथम रही। ऊंची कूद, लंबी कूद और 200 मीटर, 400 मीटर की दौड़ कराई। इसमें छात्र-छात्राओं ने अलग-अलग दौड़ लगाई और खेलों में प्रतिभाग किया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम में  देश भक्ती, लघु नाटिका और वातावरण, नोटबंदी पर निबंध प्रतियोगिता कराई  गयी। निबंध में उन्नति प्रथम, फरा द्वितीय स्थान पर रही। स्कूल के छात्र अभिषेक, फारुख, शमी, शुहेब, हिमांशु  ऋतिक, मानसी, जैनम, फरा, रिया, मुस्कान आरती आदि ने प्रतिभाग किया। 

प्रबंध समिति के प्रवीन शर्मा, प्रधानाचार्य चौधरी चंद्रसेन ने पुरस्कार देकर हौसला बढ़ाया। क्रीड़ा अध्यापक पायल सैनी, फ़रीन खान, महावीर सिंह आदि का सहयोग रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें