फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कथा से मानव जीवन में होता है संस्कारों का उदय

विज्ञापन
विज्ञापन
कथा से मानव जीवन में होता है संस्कारों का उदय
विज्ञापन

कांधला। सोमवार को गांव इस्सोपुरटील में मानव चेतना केंद्र के तत्वधान में चल रही सात दिवसीय दिव्य श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान के अंतिम दिन कथा व्यास स्वामी ब्रह्मस्वरूपानंद ने कहा कि भक्तों के पापों का हरण कर लेने वाला ईश्वर है। श्रीमद्भागवत कथा सुनने का लाभ तभी है, जब हम इसे अपने जीवन में उतारें और उसी के अनुरूप व्यवहार करें। कथा सुनने से मानव जीवन में संस्कारों का उदय होता है।
विज्ञापन

श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के सातवें दिन श्रीकृष्ण भक्त एवं बाल सखा सुदामा के चरित्र का वर्णन, श्रीमद्भागवत तथा श्री व्यास पूजन किया। कथा व्यास ने कहा कि जीवन में कितनी भी विकट परिस्थिति क्यों न आ जाए, मनुष्य को अपना धर्म व संस्कार नहीं छोड़ना चाहिए। ऐसे ही मनुष्य जीवन के रहस्य को समझ सकते हैं। श्रीकृष्ण एवं सुदामा की मित्रता के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस प्रसंग से हमें यह शिक्षा मिलती है कि मित्रता में कभी धन-दौलत आड़े नहीं आती। इस दौरान कथा यजमान विष्णु गर्ग, जियालाल गर्ग, अमित गर्ग, पंकज गर्ग, अमित गर्ग, राकेश गर्ग, महेंद्र अग्रवाल, पप्पू प्रधान, विनोद कुमार, शशि कुमार, राजीव अग्रवाल, लाकेश गोयल सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें