थानाभवन (शामली)। क्षेत्र के गांव यारपुर निवासी प्रदीप ने थाने में तहरीर देकर बताया कि वह बसपा जिला कोऑर्डिनेटर है। सात फरवरी की शाम पार्टी प्रत्याशी जहीर मलिक के कार्यालय पर था। आरोप है कि चार युवकों ने रंजिश के चलते उस पर सरिये से हमला कर दिया। परिजनों ने उसे स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया था, जहां से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया था। उपचार के बाद सोमवार को थाने पहुंचे पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी कुलदीप पुत्र भोपाल, कुलदीप जलालपुर, सुनील यादव व जगपाल ननौता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।