फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: अंतरराष्ट्रीय गिरोह का भंडाफोड़, डेढ़ क्विंटल से अधिक की चरस पकड़ी, कई राज्यों में फैला था नेटवर्क

Mon, 04 Jan 2021 07:52 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
चरस के साथ पकड़ा गया आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के शामली में कोतवाली पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय गिरोह का खुलासा किया है। इस गिरोह के सदस्य नेपाल से चरस लाकर यहां सप्लाई करते थे। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर करीब सवा दो करोड़ रुपये कीमत की एक क्विंटल 81 किग्रा चरस और तस्करी में इस्तेमाल मिनी ट्रक, कार और मोबाइल बरामद किया है। 

विज्ञापन


रविवार रात को शहर कोतवाली प्रभारी सत्यपाल सिंह पुलिस टीम के साथ मेरठ-करनाल हाईवे पर स्थित लांक चौकी पर चेकिंग कर रहे थे। सूचना के आधार पर मेरठ की तरफ से आ रहे मिनी ट्रक और उसके साथ चल रही कार को रोककर पुलिस ने तलाशी ली। दोनों वाहनों में प्लास्टिक के पांच बोरों में एक क्विंटल 81 किग्रा चरस बरामद हुई। 

पुलिस ने मिनी ट्रक सवार आरोपी वाजिद निवासी कंपनी बाग टिब्बा जिला लुधियाना पंजाब को गिरफ्तार कर लिया, जबकि कार में सवार आरोपी अरविंद निवासी गांव नाला थाना कांधला अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग निकला। आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर चालान कर दिया गया है। एसपी ने पुलिस टीम को 15 हजार रुपये का नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है।
विज्ञापन


इस तरह से करते थे चरस की तस्करी
एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि गिरफ्तार हुए आरोपी वाजिद से की गई पूछताछ में सामने आया कि वह और उसका साथी अरविंद चरस की तस्करी का कारोबार नेपाल से करते रहे हैं। इस कार्य के लिए धन अरविंद मुहैया कराता था। बरामद चरस उसने व अरविंद ने सुरेश व सुलेमान नाम के व्यक्ति से नेपाल के वीरगंज से खरीदी थी, जिसका भुगतान अरविंद द्वारा किया गया था। वाजिद ने बताया कि मिनी ट्रक का मालिक रक्षपाल सिंह निवासी लुधियाना है, जबकि कार अरविंद की पत्नी सुषमा के नाम पर होना बताया। पिछले महीने 22 व 23 दिसंबर 2020 को सहारनपुर में भी चरस सप्लाई की गई थी। जिस व्यक्ति को माल सप्लाई किया गया। उससे फोन पर संपर्क किया गया था, लेकिन माल सप्लाई के बाद उसका मोबाइल नंबर डिलीट किया जाना बताया।

यह भी पढ़ें: विश्व ब्रेल दिवस पर विशेष: अंधेरे को चीरकर ज्योति बनी ‘मशाल’, पाएगी 'लक्ष्मीबाई' पुरस्कार

विज्ञापन

चरस सप्लाई का कई राज्यों में था नेटवर्क
एसपी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी वाजिद से पूछताछ में पता चला है कि चरस की सप्लाई का नेटवर्क नेपाल से लेकर पंजाब, हरियाणा, बिहार और उत्तर प्रदेश में फैला हुआ है। सारी कड़ी जोड़कर अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: मेरठ: चार और लोगों में मिला कोरोना का नया स्ट्रेन, देशभर में संक्रमितों की संख्या 42

1100 किमी से पहुंची चरस, नहीं हई चेकिंग
शहर कोतवाली प्रभारी सत्यपाल सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपी वाजिद ने बताया कि बरामद हुई चरस को लगभग 1100 किलोमीटर दूर नेपाल के दक्षोल बॉर्डर से लेकर आ रहे थे। कोतवाली प्रभारी के मुताबिक, एक बोरा चरस कार में रखी थी, जबकि चार बोरा चरस मिनी ट्रक के केबिन में रखी हुई थी। वाजिद ने बताया कि रास्ते में कई थाने, चौकी व चेकपोस्ट आए, लेकिन कहीं पर उनकी चेकिंग नहीं हुई।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें