फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरी मेरिट जारी, दाखिले बढ़ने की उम्मीद

Thu, 01 Sep 2016 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
शामली। यूनिवर्सिटी ने यूजी सेल्फ फाइनेंस की बुधवार पूर्वाह्न 11 बजे दूसरी मेरिट जारी कर दी। जिसके कालेजों में तीन सितंबर तक दाखिले किए जाएंगे। वहीं कालेजों के प्राचार्यों को इस मेरिट से स्कूलों में दाखिले बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन


यूनिवर्सिटी ने यूजी सेल्फ फाइनेंस की दूसरी मेरिट जारी कर दी गई। मेरिट लेट जारी होने के कारण कालेजों में बुधवार को कोई दाखिला नहीं हो सका है। जिसमें कालेजों में मंगलवार तक पहली मेरिट से दाखिले पूरे कर लिए गए हैं। अब बृहस्पतिवार से कालेजों में दूसरी मेरिट से दाखिले किए जाएंगे। जिसके दाखिले तीन सितंबर तक होंगे। 

वीवी पीजी कालेज में पहली मेरिट से बीकॉम में 160 सीटों पर केवल 17 दाखिले हुए थे।  आरके पीजी में 160 सीटों पर 49 दाखिले हुुए हैं। 
प्राचार्य ने बताया कि दूसरी मेरिट से दाखिले बढ़ने की उम्मीद है। क्योंकि काफी छात्रों के नंबर ज्यादा होने के बाद भी किसी कारण पहली मेरिट में नाम नहीं आ सका था। जिसके बाद यूनिवर्सिटी ने उनके पंजीकरण को दोबारा शामिल कर दूसरी मेरिट में मौका दिया गया है। शामली के दो कालेजों की बीकॉम की दूसरी मेरिट इस प्रकार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें