झिंझाना। खाद्य निरीक्षक शामली ने कस्बे के व्यापारियों के साथ बैठक कर एक्सपायरी खाद्य पदार्थों को नहीं बेचने की नसीहत दी है।
बुधवार को झिंझाना पहुंचे खाद्य निरीक्षक पीके त्रिपाठी व डीओ पवन कुमार ने आर्य समाज धर्मशाला में कस्बे के व्यापारियों की एक बैठक कर बताया की सभी व्यापारी कोई भी सामान एक्सपायरी डेट का नहीं बेंचे।
इसके अलावा आयोडीन युक्त नमक ही बेचे व मधु कलर हलवाई इस्तेमाल नहीं करें। व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष आशीष मित्तल ने बताया की खाद्य विभाग के अधिकारियों ने व्यापारियों से सहयोग की अपील की है। कोई व्यापारी अगर गलत काम करेगा तो व्यापार मंडल उसका बहिष्कार करेगा। ठीक सामान बेचने वालों को कोई अधिकारी परेशान करेगा तो उसके खिलाफ व्यापार मंडल लामबंद होकर विरोध करेगा।
बैठक में अश्वनी शर्मा, वैभव नामदेव, अनिल जैन, अशोक शर्मा, चंद्रलाल, प्रवीण जैन, राजीव मित्तल, तनवीर, व नसीम अहमद सतपाल बंसल सभासद, अंकुर मित्तल, राजू मंत्री, अनिल बंसल, सुनील बंसल, विनोद संगल, अनिल गर्ग, मुकेश , सेठपाल बंसल, संजय , बाबू, विपिन कुमार, भूपेद्र चीनी, लवी, आदि सैकड़ों व्यापारी रहे। संचालन आशीष ने और अध्यक्षता सुरेश मंत्री ने की।