फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: रिश्तेदार ने प्लाॅट बिक्री की रकम बताकर घर में रखने को दिए थे रुपये

Tue, 22 Oct 2024 03:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। शामली में यातायात पुलिस में तैनात हेड कांस्टेबल वीर सिंह के मेरठ जिले के जानी में स्थित घर से लूट के 25 लाख रुपये दिल्ली पुलिस ने बरामद किए है। हेड कांस्टेबल का कहना है कि वह अपनी ड्यूटी पर तैनात है। उनके रिश्तेदार ने यह रकम प्लाॅट बिक्री की बताई थी। उसने वैष्णोदेवी जाने का कार्यक्रम बताते हुए उनके आने तक घर में रखने के लिए कहा था। उन्हें लूट की रकम होने की पहले से कोई जानकारी नहीं थी।
विज्ञापन

दिल्ली के कीर्ति नगर थाने की पुलिस टीम ने रविवार को जिला मेरठ के जानी में हेड कांस्टेबल वीर सिंह के घर से 25 लाख रुपये से भरा बैग बरामद किया था। दिल्ली पुलिस ने यह रकम कीर्तिनगर थानाक्षेत्र में हुई लूट की बताई है।
वीरसिंह ने बताया कि दो दिन पहले उनका रिश्तेदार समधी घर पर बैग रखने के लिए देकर गया था। उसने कहा था कि उन्होंने प्लाॅट बेचा है। उनका वैष्णो देवी जाने का कार्यक्रम है, इसलिए तब तक यह बैग वे अपने पास रख ले। आने के बाद वे बैग ले जाएंगे। उन्होंने रिश्तेदार के विश्वास कर बैग रख लिया था। वीर सिंह ने बताया वह रविवार को ड्यूटी पर था, उनके पास उनकी पत्नी का फोन आया था। उसने बताया था कि दिल्ली पुलिस के साथ रिश्तेदार भी है। रिश्तेदार ने उनकी पत्नी से कहा कि जो बैग वह रखकर गए थे, वह दे दो। उनकी पत्नी ने बैग दे दिया था। इससे ज्यादा उन्हें इस मामले में कोई जानकारी नहीं है। वह सोमवार को भी अपनी ड्यूटी पर रहा है। जिला यातायात प्रभारी सुखविंद्र सिंह का कहना है इस मामले की अधिकारिक तौर पर उन्हें कोई जानकारी नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें