फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कटौती की समस्या का जल्द हो समाधान

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। महिला गुलाबी संगठन की बैठक शनिवार को प्रदेश महासचिव मधु सैनी के मोहल्ला लाजपत राय स्थित आवास पर हुई। जिसमें बिजली कटौती को लेकर चर्चा की गई।
विज्ञापन

मधु सैनी ने कहा कि भीषण गर्मी में जिले में हो रही अघोषित बिजली कटौती से जनता बहुत परेशान हैं। बच्चों की पढ़ाई पर भी इसका असर पड़ रहा है। मगर विद्युत निगम के अधिकारी आंखें मूंद कर बैठे हैं। लॉकडाउन में लोगों के रोजगार चले गए। ऐसे में बिल जमा करने में देरी हो रही है। लेकिन विद्युत निगम धड़ाधड़ कनेक्शन काट रहा है। जिलाध्यक्ष रीटा सभासद ने कहा कि राशन कार्ड नहीं बन पा रहे हैं। महिलाएं तहसीलों में जाती है, तो साइट बंद होने का हवाला देकर टरकाया जा रहा है। वृद्घावस्था पेंशन की स्थिति भी ऐसी है।
विज्ञापन

जिला महासचिव अलका पंवार ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना की किश्त रुकी हुई है। ऐसे में लाभार्थियों के आवास अधूरे पड़े हैं। इन समस्याओं का जल्द समाधान न होने पर संगठन आंदोलन करेगा। बैठक में शुभांगी राय, ऊमा सैनी, सोनम सैनी, अलका पंवार, रूमा उपाध्याय, रेखा सैनी, गायत्री सैनी, सुनीता शर्मा, हेमा सैनी, सीमा सैनी, प्रेमवती प्रजापति, संगीता शर्मा, कविता गोस्वामी, रश्मि जैन, जगरोशनी सैनी, लीला सैनी, प्रियंका सैनी आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें