शामली। शहर में मंगलवार को जाम से निजात दिलाने के लिए पुलिस-प्रशासन द्वारा प्लान तैयार कर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया।
शहर में जाम लोगों के बड़ी परेशानी बनता जा रहा है।
इसी से निपटने के लिए मंगलवार को पुलिस-प्रशासन द्वारा अभियान चलाया गया। पुलिस ने मुख्य मार्ग पर किए गए अतिक्रमण पर हथौड़ा चलाया। प्रशासन ने व्यापारियों को चेताया कि यदि सड़क पर कब्जा किया गया तो कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान सड़के आसपास अतिक्रमण करने वालों में हड़कंप मचा रहा।
प्रशासन ने कहा कि किसी भी सूरत में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान प्रशासन की पुलिस के साथ नोकझोंक भी हुई। एसडीएम, सीओ और पालिका के अधिकारी मौजूद रहे।