फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक तरफ जाम, दूसरी तरफ समाधान

Tue, 08 Nov 2016 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
jam - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। शहर जाम के पंजे में फंसा हुुआ है, आवाम परेशान है। मगर प्रशासन-पुलिस इस मामले में कोई सकारात्मक कदम नहीं उठा पा रहे हैं। जिसका खामियाजा बेचारी जनता को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन


शामली में तीन मुख्य मार्ग पानीपत-खटीमा मार्ग, दिल्ली-यमुनौत्री मार्ग और मेरठ-करनाल हाईवे निकल रहे हैं। यही नहीं दिल्ली-सहारनपुर रेलवे लाइन भी बीच से जा रही है। यह रेलवे लाइन भी दो हाईवे पानीपत-खटीमा मार्ग तथा पानीपत-करनाल मार्ग को क्रास करती है। उधर सड़कों की चौड़ाई भी कम है।

इन सब कारणों से नगर में जाम का लगा रहता है। रोजाना जाम में वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं। जिस कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन पुलिस प्रशासन द्वारा इस समस्या से निपटने के लिए कोई महत्वपूर्ण कदम नहीं उठाए गए है। हालांकि एक दो जाम से निपटने के लिए अतिक्रमण हटवाया, लेकिन उसका कोई लाभ नहीं मिल सका। 
विज्ञापन


मंगलवार को अभियान चलाया गया। उधर मिल में गन्ने की आवक भी शुरू हो गई है, जाहिर है कि यदि समय रहते ई कदम नहीं उठाया तो जाम की समस्या ओर बढ़ेगी।

पुलिस ने नगर में चलाया चेकिंग अभियान  

शामली। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस ने यातायात के नियमों का पालन नहीं करने वालों के जमकर चालान किए। सीओ सिटी निशांक शर्मा के नेतृत्व में नगर में चेकिंग अभियान चलाया।

पुलिस ने कलक्ट्रेट के बाहर मुख्य मार्ग पर, एसटी तिराहा, विजय चौक सहित नगर के मुख्य चौक चौराहों पर चेकिंग की। पुलिस के चेकिंग अभियान से हड़कंप मच गया।

पुलिस के द्वारा चलाए गए अभियान में दोपहिया वाहन चालकों की चेकिंग की गई। पुलिस ने दर्जनों की संख्या में वाहन काटे और कई वाहनों सीज कर दिया। उधर, सीओ सिटी निशांक शर्मा का कहना है कि चेकिंग अभियान जारी रहेगा। वाहन चालक यातायात नियमों का पालन करें और लाइसेंस समेत अन्य कागजात अपने साथ रखें। जनहित में हेलमेट साथ रखे। वहीं, कुछ लोगों कसे वाहनों पर पुलिस और प्रेस लिखकर चलाने का शौक है। मंगलवार को पुलिस का इन्हीं वाहनों का फोकस रहा। पुलिस ने पुलिस-प्रेस लिखे वाहनों की जमकर चेकिंग की और चालान किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें