फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलश स्थापना के साथ नवरात्र शुरू, घरों और मंदिरों में मां के जयकारों की रही गूंज

Sun, 02 Oct 2016 04:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
Navratri - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली/कैराना/थानाभवन। शनिवार को कलश स्थापना के साथ मां दुर्गा के नवरात्र शुरू हो गए। मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप शैलपुत्री की विशेष पूजा अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की मंदिरों में भीड़ उमड़ पड़ी।
विज्ञापन


श्रद्धालुओं ने कलश स्थापना के साथ मां की अखंड ज्योति प्रज्वलित करके श्री दुर्गा चालीसा, श्री दुर्गा सप्तमी का पाठ का आयोजन किया। मां की आरती के बाद पाठ का समापन किया। मां शैलपुत्री की विशेेष पूजा अर्चना के लिए शहर के करनाल रोड पुुुुरानी सब्जी मंडी  स्थित मां शाकुंभरी देवी मंदिर, बुढ़ाना रोड बलभद्र मंदिर, हनुमान धाम, मोहल्ला रेलपार में मां दुर्गा शिव मंदिर, मोहल्ला टंकी रोड माता वैष्णो देवी मंदिर मोहल्ला राजो वाला मां बाला सुंदरी  देवी मंदिर में सुबह और शाम को मां की विशेष पूजा अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।

कैराना रोड गगन विहार में श्री जाहरवीर गोगा जी म्हाड़ी पर सर्व कल्याणी नवदुर्गा पूजन महोत्सव शुरू हो गया। नारायणी वैदिक ज्योतिष संस्थान एवं रत्न केंद्र के तत्वावधान में सुबह दस बजे 21 कलश स्थापना के बाद  पंडितों ने पूजन शुरू किया। पंडित विपिन भारद्वाज द्वारा श्री दुर्गा सप्तशती कथा की अमृत वर्षा करते मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की महता प्रकाश डाला। मौके पर श्रीगणेश पूजन, नवग्रह पूजन, कलश पूजन, संकटमोचन यज्ञ आयोजित किए गए। रविवार को भी दुर्गा मंडप में मां शैलपुत्री की विशेष पूजा अर्चना की जाएगी। 
विज्ञापन


कैराना में शनिवार को नवरात्र के पावन पर्व पर श्रीमद् देवी भागवत कथा प्रचार समिति कैराना के तत्वाधान में कलश यात्रा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने  नगर में कलश यात्रा निकाली। प्रथम नवरात्र के पावन पर्व पर सवेरे 10 बजे मोहल्ला सरावज्ञान स्थित नवग्रह दुर्गा मंदिर से कलश यात्रा निकाली गई।

जिसमें डीजे की भक्ति भरी धुनों के साथ ही 300 महिलाएं अपने अपने सिरों पर कलश लिए हुए चल रही थी। कलश यात्रा सराफा बाजार, जोड़िया कुआं, चौक बाजार से होते हुए बनखंडी महादेव मंदिर में जाकर संपन्न हुई। इसके बाद कथा वाचक पंडित मनोज नौटियाल द्वारा कलश पूजा व कलश स्थापना वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ करायी गई। जिसमें मुख्य यजमान विरेन्द्र वशिष्ठ व मनोज उपाध्याय रहे। इस अवसर पर अनिल कुच्छल, दामोदर सैनी, राकेश आर्य, मांगे राम सैनी आदि उपस्थित रहे। 
कैराना में ही श्री दुर्गा सेवा समिति के तत्वाधान में नवरात्रे पर्व पर कस्बे में सांझी परिक्रमा निकाली गई। जिसमें प्राचीन बाला सुंदरी देवी मंदिर से सवेरे 10 बजे मा दुर्गा की विशाल प्रतिमा रथ पर विराजमान थी। रथ से आगे आगे ढोल बाजों के अलावा डीजे पर भक्ति भरे भजन बज रहे थे। सांझी परिक्रमा पट्टों वाला, गुम्बद होते हुए पुन: प्राचीन बाला सुंदरी मंदिर से स्थापित की गई। थानाभवन में नवरात्र के प्रथम दिन मंदिरों के साथ साथ घर परिवारों में माता शैलपुत्री की विशेष आराधना पूजा के साथ मूर्ति स्थापना की गई। शनिवार सुबह से ही गली मोहल्लों में जय माता दी का उद्घोष होने लगा। नौ दिन तक चलने वाले नवरात्र महोत्सव पर मंदिरों को विशेष रूप से सजाया गया। माता चुनरी, श्रृंगार सामान खरीदा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें