फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डुढार से लापता महिला कैराना में मिली

Sat, 18 Feb 2017 12:03 AM IST
ब्यूराो /अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
Missing
विज्ञापन
कैराना। घरेलू विवाद में घर से निकली महिला 24 घंटे बाद पानीपत-खटीमा मार्ग स्थित यमुना ब्रिज आश्रम से मिली। परिवार वाले    बाद में महिला को समझा बुझाकर वापस घर ले गये।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को कांधला थाना क्षेत्र के गांव डुढार निवासी महिला अपने परिवार में हो रहे रोज झगडों से तंग आकर विवाद के चलते अपने घर से लापता हो गयी थी। महिला के लापता होने के चलते परिवार वालों ने आस-पडौस एवं अपनी रिश्तेदारी में उक्त लापता महिला को तलाशा, लेकिन महिला का कही कोई सुराग नहीं मिला।

इसी बीच लापता परिवार वालों ने महिला के गुमशुदगी दर्ज कराने के उद्देश्य से थाना कांधला पुलिस को अवगत करा दिया था तथा लापता महिला की परिजनों के साथ साथ पुलिस भी तलाश कर रही थी। शुक्रवार को 24 घंटे बीत जाने के बाद महिला अपने परिजनों को कैराना के पानीपत-खटीमा मार्ग स्थित यमुना ब्रिज स्थित आश्रम में बैठी मिली।
विज्ञापन


महिला ने बताया कि उसका पति हर रोज उसको मारता पीटता है जिसको लेकर वह घर से निकलकर अपनी जीवनलीला समाप्त करने आयी थी। जिसके बाद आश्रम पर पहुंचे महिला के परिजनों ने महिला को सकुशल देखकर राहत की सास ली और लापता महिला को समझा बुझाकर अपने साथ वापस ले गये।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें