फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: 45 मिनट तक बदमाश घर में करते रहे लूटपाट, दहशत में रहा परिवार

विज्ञापन
विज्ञापन
चौसाना। चौसाना के मजरे सुंदरनगर में बेखौफ बदमाश करीब 45 मिनट तक रहे और लूटपाट की। बदमाशों ने व्यापारी बिल्लू को जहां तमंचा सटाकर रखा तो दोनों लड़कियों की गर्दन पर चाकू व तलवार रखी। इस दौरान उनकी सांसें अटकी रहीं और परिवार दहशत के साये में रहा। दिन में भी घटना का जिक्र आते ही लड़कियां सिहर जातीं।
विज्ञापन

बिड़ौली तिराहे पर सुंदरनगर में व्यापारी बलविंद्र उर्फ बिल्लू के घर में बदमाश मंगलवार रात को करीब ढाई बजे घुसे। घर के पीछे लोहे के पाइप के सहारे पहले एक- दो बदमाश घुसे और उसके बाद मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर अन्य बदमाश भी आ गए। बदमाशों ने पहले नीचे सो रहे परिवार को हथियारों के बल पर कब्जे में ले लिया। परिवार के अनुसार बदमाश हाथों में तमंचे, मशकट, चाकू, तलवार आदि थे। बदमाश घर में रखे दो लाख 55 हजार रुपये नकद, 10 ग्राम वजन की सोने की दो अंगूठी, 15 ग्राम वजन के सोने के कानों के दो कुंडल, एक गले में पहनने वाली 40 ग्राम वजन की सोने की हसली, 250 ग्राम वजन की चांदी की दो पायजेब, मंगलसूत्र और एक मोबाइल फोन समेत कीमती सामान लूटकर ले गए।
बदमाश घर में 45 मिनट से ज्यादा समय तक रहे। इस दौरान उन्होंने व्यापारी को तमंचा सटाकर रखा और विरोध करने पर सिर में बट से वार कर लहुलूहार कर दिया। इसके बाद बदमाश अन्य परिजनों से भी मारपीट की। ऊपर की मंजिल पर रहे सो रहे परिजनों के शोर मचाने पर बदमाश बैग में रकम व जेवर भरकर बाइकों से फरार हो गए। बुधवार को दिन में भी पूरा परिवार दहशत से उबर नहीं पाया। -
विज्ञापन

चिल्लाते तो हत्या कर देते बदमाश
पीड़ित व्यापारी बलविन्द्र उर्फ बिल्लू ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि जब बदमाशों ने मेरे सिर से तमंचा सटाया तो मैंने पहले बदमाशों को हल्के में लिया और विरोध करते हुए हाथापाई की, लेकिन बदमाशों ने तमंचे की बट मारकर मुझे घायल कर दिया। साथ ही बेटियों व मां को चाकू व तलवार की नोक पर ले लिया। यह देखकर मेरा हौसला टूट गया। अगर हम और अधिक चिल्लाते तो हमारी हत्या कर दी जाती। उधर, घटना को लेकर व्यापारियों में दहशत के साथ ही रोष व्याप्त है। व्यापारी नेता संजीव चौधरी व कंवरपाल शर्मा ने घटना पर रोष व्यक्त किया। साथ ही जल्द खुलासे की मांग की।
-
बल्लू ही है तू, तेरे पीछे तो हम 10-15 दिन से लगे थे
सुंदरनगर में डकैती की घटना को योजनाबद्ध तरीके से अंजाम दिया गया। बदमाशों को परिवार के बारे में और घर की लोकेशन की जानकारी थी। व्यापारी के मुताबिक बदमाशों ने उससे कहा बल्लू ही है तू, तेरे पीछे तो हम 10-15 दिन से लगे थे
-सीसीटीवी फुटेज में कैद हुए बदमाश
सुंदरनगर में डकैती घटना के बाद पुलिस आसपास लगे व मार्ग पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाली, जिसमें दो बाइकों पर सवार बदमाश जाते हुए दिखाई दिए, लेकिन उन्होंने मुंह को कपड़े से लपेटा हुआ था। सीओ कैराना अमरदीप मौर्य भी पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे। बताया गया कि पुलिस ने पहले इस घटना को डकैती के बजाए लूट में दर्ज कराने की कोशिश की।
विज्ञापन

-व्यापारी के साथ हुई घटना के खुलासे के लिए एसओजी और अन्य टीमों को लगाया गया है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
अभिषेक, एसपी शामली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें