फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी ने दान कर दिया रेडीमेड शोरुम का पूरा स्टॉक

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। कस्बे के एक रेडीमेड गारमेंट और जूता शोरूम संचालक ने अपने शोरूम का पूरा स्टॉक गरीबों को दान कर दिया। डीएम ने इसके वितरण की शुरूआत की।
विज्ञापन

तहसील के सामने गोल्ड प्लाजा नाम से रेडीमेड गारमेंट्स और जूते का तीन मंजिला शोरूम है। शुक्रवार को इसके मालिक इंतजार उर्फ शब्बू ने अपने शोरूम के सभी रेडीमेट कपडे़ और जूते गरीबों को दान कर दिए। शोरूम मालिक इंतजार उर्फ शब्बू ने बताया कि लॉकडाउन के कारण लोग परेशान हैं। काम धंधा नहीं चल रहा। दो वक्त की रोटी मिलनी भी मुश्किल हो रही है। आर्थिक तंगी की वजह से बहुत से गरीब लोग ईद पर भी कपड़े जूते आदि खरीदने की हालत में नहीं है। इसलिए उनकी मां रहीसा ने शोरूम का पूरा सामान दान करने को कहा। मां ने कहा कि अल्लाह का दिया हमारे पास सब कुछ है। उनके दान किए कपड़े और जूते पहनकर गरीबों की ईद तो मनेगी। इन लोगों की दुआओं से वह लोग तो फिर कमा लेंगे। इसलिए वह शोरूम का पूरा स्टॉक दान कर रहे हैं। दोपहर बाद करीब तीन बजे डीएम जसजीत कौर इनके शोरूम पर पहुंची और निर्धन लोगों को कपड़े और जूतों का वितरण शुरू कराया।
विज्ञापन

डीएम जसजीत कौर ने कहा कि कोरोना संकट में शोरूम संचालक का ये निर्णय सराहनीय है। उनके इस कदम से कई लोगों को कपडे़ जूते मिले हैं। गौरतलब है कि इससे पहले लॉकडाउन के दौरान गोल्ड प्लाजा के मालिक इंतजार करीब हजारों परिवारों को राशन किट वितरित कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें