शामली के रोडवेज बस स्टैंड पर सोनीपत से पैदल चलकर आये सीतापुर के मजदूर।
- फोटो : SHAMLI
शामली। सोनीपत की फैक्टरी बंद होने के बाद कई दिन से खाली सीतापुर के प्रवासी श्रमिक पैदल चलकर शामली से होते हुए मेरठ की ओर रवाना हो गए।
शुक्रवार को शामली रोडवेज स्टैंड के पास कई प्रवासी श्रमिक बैठे थे। इन्होंने बताया कि वे सोनीपत की एक फैक्टरी में काम करते थे। दो महीने पहले लॉकडाउन लगा तो काम बंद हो गया। किसी तरह जमा पूंजी से काम चलाया, लेकिन अब वह भी खत्म हो गई है। उन्होंने वहां पर अपने गांव जाने को रजिस्ट्रेशन कराने का प्रयास किया लेकिन नहीं हुआ। इसके बाद वह लोग पैदल ही गांव चल दिए। बागपत के छपरौली होते हुए यमुना पटरी से कांधला होते हुए शामली आए । किसी ने बताया था कि शामली से रोडवेज बसें जा रही हैं, लेकिन यहां भी मायूसी मिली। अब ये लोग पैदल ही सीतापुर तक का सफर तय करेंगे।