शामली। ऊन क्षेत्र के किसानों का एक प्रतिनिधि मंडल बुधवार को उत्तर प्रदेश योजना आयोग के सदस्य डॉ. सुुधीर पंवार के नेतृत्व में लखनऊ में उप्र के गन्ना मंत्री नरेंद्र वर्मा से मिले। गन्ना मंत्री कक्ष में आयोजित बैठक में किसानों ने बताया कि ऊन चीनी मिल पर 53 करोड़ किसानों का बकाया है।
गन्ना मंत्री को बताया कि बकाया भुगतान को लेकर ऊन चीनी मिल पर किसानों का 55 दिनों से ज्यादा किसानों का बेमियादी धरना प्रदर्शन चल रहा है। चीनी मिल की जिला प्रशासन पहले चीनी पहले की जब्त कर चुका है। चीनी मिल इलाहाबाद उच्च न्यायालय में चीनी बिक्री पर स्टेट ले चुका है। शामली -थानाभवन चीनी मिल का पेराई सत्र चालू हो चुका है।
मगर किसानों का बकाया गन्ना भुगतान ऊन चीनी मिल द्वारा नहीं किया गया। जिस पर गन्ना मंत्री नरेंद्र वर्मा ने किसानों को आश्वस्त किया कि शीघ्र ही ऊन चीनी मिल को किसानों का बकाया गन्ना भुगतान एक सप्ताह में दिलाए जाने का नोटिस दिया जाएगा। उधर, योजना आयोग के सदस्य डॉ. सुधीर पंवार ने बताया कि ऊन चीनी मिल के पेराई सत्र चालू करने और बकाया भुगतान कराए जाने को लेकर गंभीर है।
मौके पर उत्तर प्रदेश के गन्ना आयुक्त विपिन द्विवेदी, गन्ना विकास परिषद के चेयरमैन कटार सिंह, गन्ना विकास परिषद ऊन के पूर्व चेयरमैन दिनेश गोयल, कपिल कुमार पिंडौरा, नवीन कुमार, राजेद्र सिंह, भास्कर, धीर सिंह पिंडौरा, प्रमोद आदि रहे।