फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड की वेबसाइट पर लोकेशन होगी अपलोड

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। यूपी बोर्ड 2022 की हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा की तैयारी के तहत केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया चल रही है। जिले में इस बार हाईस्कूल के 12727 और इंटर के 10966 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। विद्यालयों से मांगी गई आधारभूत सूचनाएं बोर्ड की वेबसाइट पर भेजी जा चुकी हैं। अब बोर्ड की वेबसाइट पर विद्यालयों की जियो लोकेशन (अक्षांश व देशानंतर) दो दिसंबर तक अपलोड की जाएगी। इसके लिए ब्लाकवार समिति का गठन किया गया है।
विज्ञापन

जिले में 105 माध्यमिक विद्यालय है। इस बार हाईस्कूल के 12727 और इंटर के 10966 विद्यार्थी बोर्ड परीक्षा के लिए पंजीकृत है। यूपी बोर्ड की परीक्षा के लिए केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया चल रही है। इसके लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा विद्यालयों में आधारभूत सूचनाएं मांगी गई थी। इनमें कालेज में फर्नीचर, शौचालय, कक्ष की संख्या, शिक्षकों की संख्या आदि बिंदुओं पर यह सूचना 27 नवंबर तक विद्यालयों द्वारा माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जा चुकी है। अब परिषद के निर्देश पर सभी विद्यालयों की जियो लोकेशन वेबसाइट पर दो दिसंबर तक अपलोड की जानी है।
इसके लिए डीआईओएस सरदार सिंह ने ब्लाकवार राजकीय विद्यालयों के प्रधानाचार्य और शिक्षकों की समिति गठित की है। समिति केे अपने ब्लाक क्षेत्र के विद्यालयों के प्रांगण में पहुंचकर मोबाइल एप के माध्यम से उस विद्यालय के यूजर आईडी व पासवर्ड लेकर जियो लोकेशन (अक्षांश व देशानंतर) परिषद की वेबसाइट पर अपलोड करानी होगी।
विज्ञापन

डीआईओएस सरदार सिंह ने बताया कि विद्यालयों की जियो लोकेशन के लिए ब्लाकवार समितियां बना दी गई है। दो दिसंबर तक समितियों को सभी विद्यालयों की लोकेशन भेजने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बाद प्रशासन द्वारा गठित समिति द्वारा विद्यालयों द्वारा उपलब्ध कराई गई आधारभूत सूचनाओं का भौतिक सत्यापन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें