शामली। असंगठित मजदूर मोर्चा ट्रेड यूनियन के जिलाध्यक्ष सतेंद्र झाल के नेतृत्व में ईट भट्ठा मजदूूूरो ने कलक्ट्रेट पहुंचे। डीएम जसजीत कौर से मिलकर ज्ञापन देकर शासन और प्रशासन द्वारा निधार्रित 605 रुपये पथाई रेट दिलाए जाने की मांग की ।
मजदूरों ने कहा कि ईट भट्टा मालिक शासन और प्रशासन द्वारा निर्धारित पथाई रेट 605 रुपये प्रति हजार देने से इंकार कर रहे है। ईट भट्टा मालिक 450 रुपये से पथाई रेट मजदूरों के घर भिजवा रहे हैं। ईट भट्टा मजदूरों ने डीएम जसजीत कौर को ज्ञापन देकर ज्ञापन देने वालो में असंगठित मजदूर मोर्चा ट्रेड यूनियन के जिलाध्यक्ष सतेंद्र झाल, सुकरमपाल, प्रताप अन्य भट्टा मजदूर शामिल रहे।