फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: शासन द्वारा नामित प्रबुद्धजन 10 व 11 को करेंगे शामली का भ्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। समर्थ उत्तर प्रदेश विकसित उत्तर प्रदेश 2047 अभियान के तहत शासन द्वारा नामित चार प्रबुद्धजन 10 व 11 सितंबर को शामली में भ्रमण एवं संवाद कार्यक्रम करेंगे।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार तिवारी ने बताया कि नामित प्रबुद्धजनों में महेश चन्द्र (सेवानिवृत्त आईएएस), शैलेंद्र (सेवानिवृत्त आईआरटीएस), नरेश कुमार मलिक (पूर्व प्रधानाचार्य, सर छोटूराम डिग्री कॉलेज) तथा डॉ. संदीप चौधरी (प्रधानाध्यापक, सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, मेरठ) शामिल हैं।
10 सितंबर को सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक विजय सिंह पथिक राजकीय महाविद्यालय कैराना में शिक्षकों/छात्रों से संवाद कार्यक्रम होगा। दोपहर 3 से 5 बजे तक कृषि विज्ञान केंद्र जलालपुर में कृषक, एफपीओ के साथ बैठक होगी। 11 सितंबर को सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक कलक्ट्रेट सभागार में उद्यमी, व्यवसायियों से संवाद। दोपहर 2:30 से 3:30 बजे तक महिला संगठन, श्रमिक संगठन, स्वयंसेवी संस्थाओं के साथ बैठक होगी।
विज्ञापन

सीडीओ ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारी के लिए विकास भवन सभागार में विभागीय अधिकारियों की बैठक हुई और सभी नोडल अधिकारियों को समय से आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने अपील की कि नागरिक क्यूआर कोड स्कैन कर पोर्टल samarthuttarpradesh.up.gov.in पर अपने सुझाव दर्ज करें। इन सुझावों की समीक्षा कर विकसित उत्तर प्रदेश 2047 का रोडमैप तैयार किया जाएगा। मूल्यवान सुझाव देने वालों को सम्मानित भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें