फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: एनकाउंटर में मानवाधिकार आयोग ने डीएम से मांगी विस्तृत रिपोर्ट

Fri, 04 Sep 2026 12:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। अंकित बालियान हत्याकांड के आरोपियों मोहित और सुमित की पुलिस मुठभेड़ में मौत की जांच को लेकर उत्तर प्रदेश राज्य मानवाधिकार आयोग ने शामली के जिलाधिकारी से विस्तृत रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर की ओर से दाखिल शिकायत पर आयोग ने 13 नवंबर तक रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। मामले को 16 नवंबर को सूचीबद्ध किया गया है।
आयोग ने अपने आदेश में 31 अगस्त को शामली के पुलिस अधीक्षक की ओर से भेजी गई रेडियोग्राम, फैक्स और ईमेल सूचना का भी अवलोकन किए जाने का उल्लेख किया है। अमिताभ ठाकुर की शिकायत में सुमित के पिता धर्मपाल द्वारा दूसरे बेटे को थर्ड डिग्री देने के आरोप की भी जांच कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें