फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: यूरोप, अमेरिका, कनाडा और स्विट्जरलैंड में मिल रही गोगी गिरोह के गुर्गाें की लोकेशन

Fri, 04 Sep 2026 12:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। अंकित बालियान हत्याकांड की जांच में गोगी गिरोह के विदेश में बैठे गुर्गे लगातार अपने ठिकाने बदल रहे हैं।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार गिरोह के सदस्य चिराग, मोंटी और एक अन्य आरोपी की लोकेशन कभी यूरोप तो कभी स्विट्जरलैंड, कनाडा और अमेरिका में मिल रही है। स्नैपचैट के माध्यम से भी पुलिस को अहम जानकारी मिली है।
पुलिस के अनुसार चिराग और मोंटी कनाडा व अमेरिका में बैठकर गिरोह की गतिविधियां संभाल रहे हैं। पुलिस विदेश में बैठे गिरोह के सदस्यों पर लगातार नजर रख रही है। उनकी लोकेशन पहले कनाडा और अमेरिका में मिली थी, लेकिन अब लगातार ठिकाने बदलने की जानकारी सामने आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


करनाल, पानीपत, सोनीपत और पंजाब में दबिश
शार्प शूटरों की तलाश में शामली पुलिस ने हरियाणा के करनाल, पानीपत और सोनीपत के अलावा पंजाब के लुधियाना में भी दबिश दी। हालांकि पुलिस को अभी सफलता नहीं मिली है। एएसपी सुमित शुक्ला ने भी करनाल पहुंचकर आरोपियों की तलाश में दबिश दी। बताया जा रहा है कि करनाल में शूटरों के घर पर ताले लटके हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें