फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैठक में बढ़ती महंगाई पर सरकार को घेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। कांग्रेस महिला कार्यकर्ताओं की बैठक रविवार को पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा के आवास पर हुई। जिसमें बढ़ती महंगाई के मुद्दे पर सरकार की नीतियों की कड़ी निंदा की गई।
विज्ञापन

पार्टी महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी के लड़की हूं लड़ सकती हूं नारे का समर्थन किया। महिलाओं को राजनीति में 40 प्रतिशत हिस्सेदारी के फैसले का स्वागत करते हुए महिलाओं से अधिक से अधिक संख्या में कांग्रेस से जुड़ने का आह्वान किया। सविता मलिक ने कहा कि यूपी विधानसभा चुनाव के लिए महिलाओं को पार्टी से जोड़ने के लिए कांग्रेस लगातार अभियान चला रही है। अब उन्होंने सरकार बनने पर झलकारी बाई जैसी वीरांगनाओं के नाम पर लड़कियों के लिए हर जिले में दक्षता विद्यालय खोलने की घोषणा की है।
महिलाओं और बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने के अपने घोषणापत्र में कई ऐसे कई महत्वपूर्ण निर्णय लेने का फैसला किया है, जो आने वाले समय में मील का पत्थर सिद्ध होंगे। सभा में सरला संगल, सीमा, नीलम, उमेश चौधरी, सुषमा चौधरी, कविता, डिंपल बालियान, मुनेश, अनीता, रेखा, तनु, मोनिका, संतोष कश्यप, शिवानी, निकिता, गीता, रेनू स्वामी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें