फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे के गम में पिता ने मांगी इच्छा मृत्यु

Sun, 29 Jan 2017 12:18 AM IST
ब्यूराो /अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। काबड़ौत में हुई युवक मोहित की गला रेतकर हत्या के चार माह बीतने पर भी पुलिस ने घटना का खुलासा नहीं किया। पुलिस अब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। इससे आहत युवक के पिता ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर इच्छा मृत्यु की मांग की है।
विज्ञापन


काबडौत निवासी मोहित पुत्र सोमपाल सिंह की 29 सितंबर की रात गला रेतकर कर दी गई थी। मामले में सोमपाल की ओर से अज्ञात के खिलाफ मुकदमा
दर्ज कराया गया था। तब से अब तक इस मामले का खुलासा नहीं हो पाया है। 

शनिवार को सोमपाल सिंह ने एसपी को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि उन्होंने पूर्व में ही शक के आधार पर पुलिस को कुछ नाम बता दिए थे। तब से लेकर आज तक पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई। पीड़ित ने प्रकरण की जांच अन्य अधिकारियों से कराने और न्याय न मिलने की स्थिति में इच्छा मृत्यु देने की मांग की। एसपी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें