ऊन। तहसील में भ्रष्टाचार के चलते खतौनी में गलती से दर्ज अंश निर्धारण भी सही नहीं हो पा रहे हैं।पीड़ित किसान तहसील के चक्कर लगा रहे हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो पा रही है, जबकि कर्मचारियों की गलती से ही अंश गलत दर्ज हो रहे हैं।
गांव उदपुर निवासी किसान जितेंद्र ने बताया कि उसकी भूमि खाता संख्या 163 खसरा संख्या 183/1 रकवा 2050 हेक्टेयर भूमि ग्राम गुज्जरपुर में स्थित है जितेंद्र के पांच सह खातेदार है, जिनका रियल टाइम खतौनी फसली वर्ष 1426- 1431 बनाते समय गलतीवश खातेदार का अंश गलत दर्ज हो गया।
जितेंद्र ने अंश सही कराने के लिए 30 जनवरी व 15 फरवरी को तहसीलदार को प्रार्थना पत्र दिया था और सभी अभिलेख भी उपलब्ध कराए गए। लेकिन आज तक खतौनी में दर्ज गलत अंश सही नहीं किए गए। पीड़ित किसान तहसील के चक्कर लगा रहा है। इस संबंध में पीड़ित ने डीएम अरविंद चौहान को शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।