संवाद न्यूज एजेंसी
झिंझाना। थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने दो माह पहले गांव के युवक पर घर में घुसकर जबरदस्ती का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस ने पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थानाक्षेत्र के गांव निवासी युवती ने थाने में दी तहरीर में बताया कि 17 अप्रैल की सुबह पीड़िता के परिवार वाले गेहूं की कटाई करने अपने खेत पर गए हुए थे। पीड़िता घर पर अकेली खाना बना रही थी। युवती को अकेला पाकर गांव का ही नितिन घर में घुस गया तथा पीड़िता को बुरी नीयत से पकड़ लिया तथा उसके कपड़े फाड़ दिए।
उसने विरोध करते हुए शोर मचाया तो शोर सुनकर उसके चाचा व भाई ने आरोपी को मौके से पकड़ लिया। इस दौरान हाथापाई हुई, जिसमें आरोपी मौके से भाग गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया।