फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पंचायत की भूमि पर अवैध कब्जों को लेकर भूमाफियाओं को थमाया नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन। कालरू पट्टी स्थित नगर पंचायत की जमीन पर अवैध कब्जे के मामले में समाचार प्रकाशित होने के बाद नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी ने भूमाफियाओं को नोटिस भेजें हैं। जिसमें उन्होंने तत्काल जमीन को कब्जा मुक्त करने को कहा है।
विज्ञापन

कस्बे के कालरू पट्टी में नगर पंचायत के प्रबंधन वाली बेशकीमती सरकारी भूमि है। इस जमीन पर कुछ भूमाफिया कब्जा कर अवैध कालोनी काट रहे है। जिसमें प्लाट काट कर बेचते हुए मोटी कमाई शुरू कर दी है। मामला मीडिया में आने के बाद जिले के उच्चाधिकारीयों ने राजस्व विभाग की टीम गठित कर भूमि की पैमाइश कराकर सरकारी भूमि को चिन्हित कराया। इससे पूर्व भी नगर क्षेत्र मे भूमाफिया, नगर पंचायत के चर्चित चेयरमैन व सभासदों द्वारा नगर पंचायत की बंजर ,तालाब, नदी, कब्रिस्तान व रास्तों की भूमि अवैध रूप से प्लाटिंग कर करोड़ का हेरफेर कर चुके है। लोगों का कहना है कि प्रदेश में सरकार चाहे किसी भी रही हो। भ्रष्टाचार व सत्ता पक्ष के नेताओं की सांठ-गांठ के चलते इन भूमाफियाओं का सरकारी संपत्ति पर कब्जे कर उनको बेचने का कारोबार बदस्तूर जारी रहता है।
इस संदर्भ में अधिशासी अधिकारी मेघा गुप्ता से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के बारे मे पूछा तो उन्होंने बताया की सरकारी भूमि पर कब्जों के आरोपियों को नोटिस दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें