फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्टर-स्टेटिक मजिस्ट्रेट की निगरानी में होगी अंक सुधार की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर की 18 सितंबर से होने वाली अंक सुुुधार की परीक्षा के लिए तैयारियां तेज हो गई हैं। नकल विहीन शांतिपूर्ण परीक्षा को संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने जोनल, सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट की नियुक्ति के साथ ही सचल दल का गठन कर दिया है। परीक्षा केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाएं और प्रश्नपत्र पहुंच गए हैं।
विज्ञापन

इस साल यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटर का रिजल्ट 31 जुलाई को घोषित किया था। कोरोना की वजह से परीक्षा न होने पर शासन ने आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर बोर्ड में पंजीकृत सभी विद्यार्थियों को प्रोन्नत किया गया। यूपी बोर्ड ने रिजल्ट को लेकर असंतुष्ट छात्रों को अंक सुधार के लिए परीक्षा देने का मौका दिया गया। इसमें सामान्य, बिना अंक के प्रोन्नत, अनुपस्थित श्रेणी व कम अंक प्राप्त करने वाले समेत सभी श्रेणी के विद्यार्थियों, जो परीक्षाफल में प्राप्त अंक या परिणाम में सुधार हेतु एक या एक से अधिक विषयों में विद्यार्थियों को परीक्षा दे सकेंगे।
जिले में अंक सुधार के लिए हाईस्कूल में 566 और इंटर में 594 विद्यार्थियों ने अंक सुधार परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया है। 18 सितंबर से छह अक्तूबर तक नौ केंद्रों पर बोर्ड परीक्षा होगी। इनमें शामली, कांधला, थानाभवन में दो-दो, झिंझाना, ऊन और कैराना में एक-एक परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने परीक्षा को शांतिपूर्ण और नकलविहीन संपन्न कराने के लिए डिप्टी कलेक्टर देवेंद्र सिंह को जोनल मजिस्ट्रेट व डिप्टी कलेक्टर संजीव जैन को नोडल अधिकारी बनाया गया है। इसके अलावा पांच सेक्टर मजिस्ट्रेट और 18 स्टेटिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं। डीआईओएस कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया है। इसके साथ ही सचल दल का गठन किया है।
सचल दल में जिला विद्यालय निरीक्षक सरदार सिंह, कुलदीप मलिक, मुनव्वर हसन और रेशु को शामिल किया है। सभी केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाएं और प्रश्नपत्र पहुंच गए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि अंक सुधार की होने वाली बोर्ड परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें