फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: गाड़ी के एयरबैग खुलने से डॉक्टर की जान बची

Fri, 30 Oct 2026 12:58 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
कैराना में डिवाइडर से टकराकर पलटी डॉक्टर की कार-संवाद - फोटो : Archive
विज्ञापन
कैराना। आर्यपुरी बाईपास पर कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई जबकि एयरबैग खुलने से डॉ. हिमांशु गर्ग निवासी पानीपत की जान बच गई।
विज्ञापन

पानीपत की हुड्डा कॉलोनी निवासी डॉ हिमांशु गर्ग (35) शामली के नवजीवन हार्ट एवं ट्रामा सेंटर के प्रमुख डॉक्टर हैं। बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे डॉ हिमांशु गर्ग अपनी सेल्टोस गाड़ी से पानीपत से शामली जा रहे थे। आर्यपुरी बाईपास पर उनकी गाड़ी डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में गाड़ी का आगे का हिस्सा पूरी तरह खत्म हो गया।
हादसे के दौरान कार के चारों एयरबैग खुल गए जिस कारण डॉक्टर हिमांशु गर्ग को बहुत मामूली चोटें आईं। सूचना पर परिजन पानीपत से मौके पर पहुंचे तथा डॉक्टर को अपने साथ पानीपत ले गए। जांच अधिकारी उप निरीक्षक दुर्ग पाल सिंह ने बताया कि गाड़ी पलटने के दौरान एयरबैग खुलने से डॉक्टर की जान बच गई।
विज्ञापन

पेड़ से टकराई कार, सराफा व्यापारी घायल
कैराना। बुधवार रात नहर पटरी पर कार पेड़ से टकराने से गगन विहार निवासी सराफा व्यापारी प्रियांशु वर्मा (23) गंभीर घायल हो गए। उनके पिता अशोक वर्मा की कैराना चौक बाजार में सराफा की दुकान है। दो दिन पहले खरीदी गई कार उनका साथी चला रहा था। घायल को कैराना से नोएडा रेफर किया गया है। जांच अधिकारी इंस्पेक्टर सतीश का कहना है कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई होगी। संवाद

दो बाइकों की भिड़ंत में युवक घायल
कांधला। द गोल्ड पब्लिक स्कूल के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में एलम के प्रेम नगर निवासी देवी सिंह का पुत्र मोनू उर्फ शशिकांत गंभीर घायल हो गया। वह लिलोन खेड़ी स्थित ससुराल जा रहा था। दूसरी बाइक का चालक भाग गया। घायल को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। जांच अधिकारी थाना प्रभारी निरीक्षक बच्चू सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें