शामली के पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में शिलान्यास/लोकार्पण कार्यक्रम में मौजूद विधायक तेजेंद्र नि?
- फोटो : SHAMLI
शामली। विधानसभा चुनाव 2022 से पूर्व जिले की खस्ताहाल 29 सड़कों की विशेष मरम्मत की धनराशि शासन ने जारी कर दी। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को इनका वर्चुअल शिलान्यास किया।
पीडब्ल्यूडी के गेस्ट हाउस में आयोजित शिलान्यास समारोह मे एलइडी स्क्रीन पर उपमुख्यमंत्री का लाइव संबोधन सुना गया। पीडब्ल्यूडी के प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता प्रेम सिंह ने बताया कि उप मुख्यमंत्री ने जिले के 76.430 किमी लंबाई के 29 मार्गों का शिलान्यास किया है। जिनके 66.23 करोड़ रुपये की लागत का वर्चुअल माध्यम से शिलान्यास किया गया। इस मौके पर भाजपा विधायक तेजेंद्र निर्वाल, ब्लाक प्रमुख के पति जयदेव मलिक, बनत नगर पंचायत के चेयरमैन राजीव कुमार भाजपा, किसान मोर्चा के अध्यक्ष सत्यपाल सिंह भूरा, भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री राजकुमार शर्मा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष बंटी चौधरी, पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता विपिन कुमार जैन, सहायक अभियंता ललित कुमार अग्रवाल सहित सभी अवर अभियंता मौजूद रहे।