शामली। कस्बा बनत में मोटर मैकेनिक की हत्या को लेकर गम और गुस्से का माहौल रहा। पोस्टमार्टम के बाद दोपहर में गमगीन माहौल में शव को सुपुर्द ए खाक किया गया। इस दौरान विरोध की आशंका के चलते कस्बे में एहतियात के तौर पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।
बृहस्पतिवार रात को बनत में समीर की हत्या कर दी गई थी। पीड़ित पक्ष के लोगों का कहना था कि आरोपी कस्बे में आए दिन किसी न किसी के साथ झगड़ा करते रहते थे। पुलिस को कई बार शिकायत की गई, लेकिन कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। पोस्टर्माटम के बाद शुक्रवार दोपहर को मृतक के घर पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। इस दौरान कस्बे में बड़ी संख्या में एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात रहा। लोगों ने गमगीन माहौल कब्रिस्तान में शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया।
-----
परिवार के सामने रोजी-रोटी की समस्या
शामली। समीर के पिता राहिल का दो साल पहले बीमारी के चलते निधन हो गया था। कस्बावासियों के मुताबिक राहिल की मौत होने के बाद घर की जिम्मेदारी समीर के कंधे पर आ गई थी। समीर तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। परिवार में उससे छोटे दो भाई आसिफ व रिहान, एक बहन और मां है। दो माह बाद बहन की शादी करने की तैयारी चल रही थी। समीर की कमाई से ही घर परिवार का गुजारा चल रहा था। उसके जाने के बाद अब परिवार के सामने रोजी रोटी की समस्या खड़ी हो गई।
शामली के बनत में विलाप करते मृतक युवक के परिजन।- फोटो : SHAMLI
शामली के बनत में विलाप करते मृतक युवक के परिजन।- फोटो : SHAMLI
शामली बनत में मृतक युवक के घर पर महिलाओं की लगी भीड़। संवाद- फोटो : SHAMLI
शामली बनत में मृतक युवक के घर लगी भीड़। संवाद- फोटो : SHAMLI
शामली बनत में मृतक के घर लगी भीड़। संवाद- फोटो : SHAMLI
शामली के बनत में मेन रोड पर जाम लगाने की कोशिश करते मृतक के परिजन और ग्रामीण। संवाद- फोटो : SHAMLI
शामली में घटना के बाद तैनात पुलिसकर्मी। संवाद- फोटो : SHAMLI