फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड्डू खाने से बिगड़ी पुजारी की हालत, मौत से हड़कंप

Thu, 16 Mar 2017 12:01 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मौत - फोटो : file
विज्ञापन
थानाभवन। मंदिर में चढ़ाए गए लड्डू को खाने से पुजारी की हालत बिगड़ गयी। सूचना पर पहुंचे लोगों ने पुजारी को चिकित्सक के यहां भर्ती कराया, जहां उपचार के बाद वह घर आ गया। घर पहुंचते ही उसकी हालत फिर बिगड़ गई। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


थानाभवन के मोहल्ला हकीमान में स्थित पौराणिक हनुमान मंदिर है। जिसमें मेहर सिंह पुजारी है। मोहल्ले के लोगों ने बताया बुधवार को मंदिर में कोई श्रद्धालु लड्डू का प्रसाद चढ़ा गया था। पुजारी ने जब वह लड्डु खाया तो कुछ देर बाद अचानक उसकी हालत बिगड़ गयी। घटना की सूचना पर मंदिर में लोगों की भीड़ पहुंच गयी। 

लोगों ने उसको चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। चिकित्सक ने बताया कि पुजारी को फूड प्वाइजनिंग हो गया था जिसे उपचार दे दिया गया है, घर आने के बाद पुजारी की हालत फिर बिगड़ गई, परिजन उसे अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में मौत हो गई। परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें