फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24834 बच्चे देंगे परीक्षा

Thu, 16 Mar 2017 12:00 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
education - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा आज से आधी अधूरी तैयारी के साथ शुरू हो रही हैं। जिले के 36 परीक्षा केंद्रों पर 24,834 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। जिसमें 1,222 कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगनी है। चार उड़न दस्ते बनाए गए हैं, लेकिन बुधवार दोपहर तक उनके लिए गाड़ी का कोई इंतजाम नहीं हो सका। कुछ कॉलेजों के परीक्षा के एक दिन पहले तक भी शिक्षकों के ड्यूटी कार्ड नहीं बन सके। 
विज्ञापन


सुबह की पाली में हाईस्कूल का पहला पेपर हिंदी का है। 36 केंद्रों पर 13,963 छात्र-छात्रा परीक्षा देंगे। दूसरी पाली में इंटर हिंदी की परीक्षा 10,871 छात्र-छात्रा देंगे। परीक्षा में 1,222 कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगनी है। जिसमें से 825 माध्यमिक और 397 बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षक हैं। 

बुधवार को डीआईओएस एसएम सिद्दीकी ने केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए हैं कि सभी केंद्रों पर दोनों पाली में होने वाली परीक्षा के आधा घंटा बाद ही परिषद की वेबसाइट पर विद्यालय की लागइन आईडी और पासवर्ड से अपना पैनल खोलकर उसमें परीक्षा का नाम, परीक्षा की तिथि एवं पाली का चयन करना होगा।
विज्ञापन


 जिसके बाद परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों के अनुक्रमांक और उनके नाम की सूची प्रदर्शित होगी। सूची में अनुक्रमांक एवं नाम के साथ अनुपस्थिति या नकल करने वालों की संख्या दर्ज करानी होगी। परीक्षा के आधा घंटा बाद ही बोर्ड की साइट पर परीक्षा का डाटा अपडेट करना होगा। 

स्कूल की यूनिफार्म में पहुंचें संस्थागत छात्र-छात्रा
सभी प्रधानाचार्यों ने संस्थागत छात्र-छात्राओं को अपने-अपने स्कूल की यूनिफार्म में ही बोर्ड परीक्षा में शामिल होने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी बच्चों को परीक्षा में मोबाइल, लोहे की नुकीली स्केल न लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जो भी छात्र-छात्रा परीक्षा में कॉलेज की यूनिफार्म में नहीं आएगा, उसे परीक्षा केंद्र में घुसने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

परीक्षा के बीच में पडे़गा कक्ष निरीक्षकों का टोटा
बोर्ड परीक्षा के बीच में कक्ष निरीक्षकों का भी टोटा पड़ सकता है। क्योंकि 18 मार्च से 23 मार्च के बीच परिषदीय स्कूलों में परीक्षा शुरू होनी है। बीएसए चंद्रशेखर ने बताया कि हमने सभी बीआरसी को पत्र भेजकर डीआईओएस की मांग के अनुसार शिक्षकों की व्यवस्था कराने का निर्देश दिया है। लेकिन बीआरसी से पता करने पर वह शिक्षकों की ड्यूटी के बारे में पूरी जानकारी नहीं दे सके। शामली ब्लाक से 80 शिक्षक, कैराना से 100, कांधला से 104 शिक्षकों की मांग की गई थी जो पूरी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें