फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूषित पानी पीने से कई लोगों की हालत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

विज्ञापन
कांधला में बीमार सायरा को चिकित्सालय ले जाते परिजन - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
कांधला। कस्बे के मोहल्ला शेखजादगान में नगर पालिका की पाइपलाइन से आ रहे दूषित पानी पीने से कई लोगों की हालत बिगड़ गई। काफी संख्या में लोगों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां से करीब छह लोगों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। गुस्साए लोगों ने नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ जमकर हंगामा किया और डीएम से समस्या का समाधान कराने की मांग की।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला शेखजादगान में पिछले कुछ दिनों से नगर पालिका की पाइपलाइन से दूषित पेयजल की सप्लाई हो रही है। मोहल्ले के रहने वाले ताहिर, उमेश, रहमान, अलीशा, मेहरबान, शहजाद, रफाकत, सलीम, उस्मान आदि का कहना है कि दूषित पानी पीने से लोगों को उल्टी, दस्त, बुखार जैसी बीमारियां हो रही हैं। नगरपालिका प्रशासन को कई दिन पूर्व इस समस्या से अवगत कराया गया था, लेकिन इस ओर ध्यान नहीं दिया गया, जिससे मोहल्ले के लोगों में रोष है। दूषित पानी पीने से आशु, शबाना, गुलजार, उम्मेद, आयशा सहित कई अन्य लोग गंभीर रूप से बीमार हैं। ज्यादातर लोगों का इलाज घरों में ही हो रहा है। हालत बिगड़ने पर कुछ लोगों को शामली तो कुछ को मेरठ के निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। एक साथ कई लोगों के बीमार पड़ने से मोहल्ले वालों में दहशत है। शिकायत के बावजूद भी समस्या का समाधान न होने पर आक्रोशित लोगों ने नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ हंगामा-प्रदर्शन भी किया। उन्होंने जिलाधिकारी से इस समस्या का जल्द निस्तारण कराने की मांग की।
इस संबंध में नगर पालिका अध्यक्ष हाजी वाजिद हसन ने बताया कि दूषित पेयजल आपूर्ति की शिकायत मिली है। मोहल्ले के लोगों के लिए स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था की गई है। पाइपलाइन खोदवा कर समस्या का निस्तारण करने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही मोहल्ले के लोगों की दूषित पानी की समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।

कांधला के मोहल्ला शेखजादगान में दूषित पानी पीने से बीमार बच्चा सुहेल- फोटो : SHAMLI

कांधला के मोहल्ला शेखजादगान में पालिका प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करते मोहल्ले के लोग- फोटो : SHAMLI

कांधला के मोहल्ला शेखजादगान में दूषित पानी पीने से बीमार युवती शबाना- फोटो : SHAMLI

कांधला के मोहल्ला शेखजादगान में दूषित पानी पीने से बीमार उम्मेद- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें