शामली में प्रधानमंत्री की अपील के बाद दीयो के साथ सजा मकान
- फोटो : SHAMLI
दीपक के उजाले से जगमगाया शहर, वंदेमातरम के नारे गूंजे
शामली। शहर की गलियों में दीपों का प्रकाश। जगमगाती बिल्डिंग। छतों से शानदार आतिशबाजी और वंदेमातरम, भारत माता की जय का जयघोष। बिल्कुल दिवाली जैसा नजारा था। हर कोई उत्साहित था।
धर्म जाति भूलकर हर किसी ने अपने घरों को रोशन किया। घरों में उजाला करने का समय नौ बजे का था, लेकिन लोग साढ़े आठ बजे से ही अपनी छतों और बालकनी पर पूरी तैयार से तैयार थे। नौ बजने से पांच मिनट पहले ही विद्युत निगम ने भी शहर की तमाम स्ट्रीट लाइटें बंद कर दी। नौ बजते ही पूरा शहर अंधेरे में था और मकान और बिल्डिंग दीपक और मोमबत्तियों के प्रकाश से जगमगा रही थी। शहर के माजरा रोड, कमला कालोनी में तो देश भक्ति का नजारा दिखा। लोग मकान की छतों से भारत माता की जय ,वंदेमातरम् के नारे लगा रहे थे। कुछ लोग तिरंगा लिए थे। माजरा रोड पर तो उत्साहित लोग सड़कों पर ही आ गए और मोबाइल की फ्लैश लाइट जलाकर देशभक्ति के नारे लगाने लगे। छतों से भी हिंदुस्तान जिंदाबाद, कोरोना को देंगे मात गूंज रहा था। शामली, थानाभवन में कई मुस्लिम परिवारों ने भी दीपक जलाए। कलक्ट्रेट, एसपी कार्यालय में भी कर्मचारियों ,पुलिस कर्मी इसमें सहभागी बने। एसपी विनीत जायसवाल ने पुलिस बल के साथ घूमकर शहर का जायजा लिया।
शामली में प्रधानमंत्री की अपील के बाद शिवगंज मंडी में तिरंगे के साथ दीये जलाते कॉलोनीवासी- फोटो : SHAMLI
शामली में प्रधानमंत्री की अपील के बाद दीये जलाते लोग- फोटो : SHAMLI
शामली में प्रधानमंत्री की अपील के बाद शिवगंज मंडी दीये जलाती युवती- फोटो : SHAMLI