फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष ने ढांढस बंधाया

विज्ञापन
शामली भाजपा नेता डॉ. विपिन कौशिक के आवास पर पहुंचे पिछाड़ा आयोग में अध्यक्ष जसवंत सैनी। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष जसवंत सैनी ने भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ. विपिन कौशिक के युवा पुत्र की सड़क दुर्घटना में हुई मौत पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने पीड़ित परिवार से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की।
विज्ञापन

मोहल्ला मुरारी वाला कुआं बड़ा बाजार निवासी भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ. विपिन कौशिक के पुत्र विभोर कौशिक (28) की पांच दिन पहले 11 सितंबर को गुरुग्राम में मानेसर के निकट हाईवे पर कार हादसे में मौत हो गई थी। इस हादसे में डॉ. विपिन कौशिक और उनकी पत्नी कविता गंभीर रूप से घायल हो गए थे। चिकित्सक दंपती का उपचार गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में चल रहा है। अगले दिन रविवार को विभोर के शव का अंतिम संस्कार गुरुग्राम में ही किया गया था। बृहस्पतिवार को राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष जसवंत सैनी शामली में डॉ. विपिन कौशिक के आवास पर पहुंचे और वहां मौजूद डॉ. विपिन के भाई डॉ. संजय कौशिक उर्फ कुक्की, प्रदीप कौशिक व परिवार के अन्य सदस्यों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें